
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को सरकार देगी इतने हजार रुपये! रजिस्ट्रेशन का तरीका जानें
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को सरकार 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में देती है। वहीं दूसरी बार बेटी होने पर अतिरिक्त 6,000 रुपये का लाभ मिलता है। गर्भवती महिलाएं पोषण, आराम और स्वास्थ्य जांच के लिए यह सहायता प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान है।